असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने नवनियुक्त 12 मंत्रियों को विभागों का औपचारिक आवंटन किया. मुख्यमंत्री ने गृह, लोक निर्माण, विद्युत, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग अपने नियंत्रण में रखा है. रानोज पेगू को शिक्षा, जनजातीय मामले, सूचना प्रौद्योगिकी तो अशोक सिंघल को स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी मिली.