सेना प्रमुख जनरल द्विवेदी ने सिक्किम में LAC पर तैनात ब्लैक कैट डिवीजन की चौकियों का दौरा किया. भारत और चीन के बीच कुल LAC की लंबाई 3,488 किलोमीटर है जिसमें सिक्किम की सीमा दो सौ बीस किलोमीटर है. सिक्किम के दक्षिण में सिलिगुड़ी कॉरिडोर देश के उत्तर-पूर्वी राज्यों को मुख्य भारत से जोड़ने वाली अहम कड़ी है.