पश्चिमी दुनिया के कई हिस्सों में अप्रवासियों के खिलाफ प्रदर्शनों की एक नई लहर तेजी से जोर पकड़ती जा रही है. मध्य लंदन में एक विशाल एंटी इमिग्रेशन प्रदर्शन में 1,10,000 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों ने हिस्सा लिया. आलोचकों का कहना है कि राष्ट्रवादी बयानबाजी और चुनाव-पूर्व राजनीति से यह गुस्सा भड़क रहा है.