कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने NDTV से कहा कि उनका वीडियो आधा-अधूरा दिखाकर विवाद उत्पन्न किया गया है. कथावाचक ने फिल्मी डायलॉग 'तुम करो तो रासलीला और मैं करूं तो कैरेक्टर ढीला' बोलकर बॉलीवुड को घेरा. अनिरुद्धाचार्य ने लिव-इन संबंधी टिप्पणियों और सनातन धर्म को बदनाम करने के प्रयासों पर चिंता व्यक्त की.