तिरुपति मंदिर में लड्डू प्रसाद की गुणवत्ता जांच के लिए 25 करोड़ रुपये की लागत से हाईटेक फूड लैब बनाई गई है यह लैब 12,000 वर्ग फुट क्षेत्र में फैली है और केमिकल तथा माइक्रोबायोलॉजिकल टेस्ट कर सकती है लैब में इलेक्ट्रॉनिक जीभ और इलेक्ट्रॉनिक नाक जैसी उन्नत मशीनें लगी हैं जो घी की शुद्धता तुरंत जांचती हैं