हरिद्वार में पाकिस्तान और अफगानिस्तान से आए 162 हिंदू और सिख शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता प्रदान की गई. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नागरिकता संशोधन अधिनियम के तहत चार शरणार्थियों को मंच से प्रमाण पत्र सौंपे. शरणार्थियों को भारत की नागरिकता दिलाने में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सीमा जागरण मंच की खास भूमिका रही.