समाजवादी पार्टी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम का समर्थन करते हुए भाजपा पर जनगणना टालने का आरोप लगाया है. अखिलेश यादव ने कहा कि बिल जल्दबाजी में लाया गया है ताकि जाति आधारित आरक्षण की आवश्यकता न पड़े. सपा अध्यक्ष ने पिछड़े वर्ग की महिलाओं के अधिकारों की अनदेखी को लोकतंत्र के खिलाफ बताया है.