हांगकांग से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट के पिछले हिस्से में उतरने के बाद आग लग गई थी. आग एयरक्राफ्ट की ऑग्जिलरी पावर यूनिट में लगी जो यात्री उतरने के दौरान हुई थी. फ्लाइट में सवार सभी यात्री और क्रू सदस्य सुरक्षित तौर पर विमान से बाहर निकल गए थे.