अहमदाबाद में साबरमती रिवरफ्रंट पर वासन बैराज के गेटों की मरम्मत के कारण नदी का पानी रोक दिया गया है सोशल मीडिया पर अफवाह के चलते सैकड़ों लोग नदी की सूखी मिट्टी में सोना-चांदी की तलाश कर रहे हैं लेकिन घंटों रेत छानने के बाद भी ज्यादातर लोगों को जंग लगे पुराने सिक्के और कबाड़ ही मिल रहे हैं