AAP ने तीन विवादित विधेयकों पर विचार के लिए गठित संयुक्त संसदीय समिति में शामिल होने से इनकार कर दिया है. AAP का आरोप है कि इन विधेयकों का उद्देश्य विपक्षी सरकारों को गिराना और नेताओं को फर्जी मामलों में फंसाना है. तृणमूल कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने भी संयुक्त संसदीय समिति में सदस्य नामित करने से मना कर दिया है.