PM मोदी और फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर मार्कोस जूनियर ने रणनीतिक साझेदारी स्थापित करने की घोषणा की है. भारत और फिलीपींस के बीच 9 समझौते हुए हैं, जिनमें रक्षा, विज्ञान, प्रौद्योगिकी और कानूनी सहायता शामिल हैं. पीएम मोदी ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और नियम आधारित व्यवस्था के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की है