केंद्र सरकार के नए कर बंटवारा फार्मूले में कर्नाटक का हिस्सा बढ़कर चार दशमलव तेरह प्रतिशत हो गया है. कर्नाटक को इस फार्मूले के तहत अतिरिक्त साढ़े सात हजार करोड़ रुपए मिलेंगे, जिससे उसका कुल आवंटन बढ़ेगा. केरल को लगभग सात हजार करोड़ रुपए की वृद्धि मिली है, जिससे वह दूसरा बड़ा लाभार्थी बन गया है.