हिमाचल में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से ऊंचे इलाकों में बर्फ और मैदानी क्षेत्रों में बारिश व ओलावृष्टि हुई जिला कांगड़ा की धौलाधार पहाड़ियों और लाहौल-स्पीति की चोटियों पर लगातार बर्फबारी का दौर जारी है रोहतांग, शिंकुला, बारालाचा और कुंजम दर्रों में बर्फ गिरने से ठंड में वृद्धि हुई और आवाजाही प्रभावित हुई है