पायधोनी इलाके में तरबूज खाने से हुई मौत के मामले में फॉरेंसिक रिपोर्ट में जहर पाए जाने की पुष्टि हुई है.मृतक के मस्तिष्क, हृदय और आंतों में हरापन देखा गया, जिससे जहर देने की संभावना जताई जा रही है.मृतक अब्दुल्ला के शरीर में मॉर्फिन की मौजूदगी मिली है, जो एक शक्तिशाली दर्द निवारक दवा है.