महालया के दिन मां दुर्गा की पूजा विधिपूर्वक की जाती है और बंगाल सहित कई राज्यों में भव्य उत्सव मनाया जाता है. इस वर्ष महालया 21 सितंबर को है जिसमें सूर्य ग्रहण का भी विशेष संयोग बना है. महालया का अर्थ होता है देवी का महान निवास और यह दुर्गा पूजा उत्सव की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है.