भारत में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कोई कमी नहीं है और सरकार घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दे रही है. कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई होटल और रेस्टोरेंट सेक्टर में कुछ शहरों में प्रभावित हो रही है. सरकार ने घरेलू गैस की बुकिंग अंतर बढ़ाकर जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग रोकने के निर्देश दिए हैं.