'मामला लीगल है 2' के फर्जी जज सज्जन पटनायक का किरदार असल जिंदगी के शातिर ठग धनी राम मित्तल पर आधारित है. धनी राम ने 40 दिन तक झज्जर कोर्ट का फर्जी जज बनकर 2000 से ज्यादा कैदियों को जमानत दी और खुद को बरी किया. 1000 से ज्यादा कारें चुराने वाले इस 'जूनियर नटवरलाल' की असली कहानी पर सीरीज 3 अप्रैल 2026 को रिलीज हुई.