यमुना नदी पर नया रेलवे पुल पूरी तरह बनकर तैयार हो गया है और रेलवे सुरक्षा आयुक्त ने इसका निरीक्षण किया है नया पुल, पुराने लोहा पुल की जगह लेगा जो 1867 में अंग्रेजों द्वारा बनाया गया था इस पुल का निर्माण 2003 में शुरू हुआ था और करीब 227 करोड़ रुपये की लागत से यह 865 मीटर लंबा डबल लाइन पुल बना है