दिल्ली सरकार ने LNJP अस्पताल के निर्माण में प्रक्रियागत उल्लंघनों की जांच के लिए उपराज्यपाल को रिपोर्ट भेजी है नवंबर 2020 में शुरू हुए अस्पताल निर्माण की लागत 465 करोड़ से बढ़कर 1139 करोड़ रुपए हो गई है. जांच समिति ने ठेकेदार चयन में पक्षपात और PWD विभाग की लापरवाही को परियोजना की लागत वृद्धि का मुख्य कारण बताया.