दिल्ली पुलिस ने जलती हुई मर्सिडीज कार से महिला और उसके बच्चे को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाला. घटना 6 नवंबर 2025 की शाम तारा अपार्टमेंट क्रॉसिंग के पास हुई थी, जब कार अचानक आग की चपेट में आ गई. एएसआई रतन लाल मीणा, कांस्टेबल राहुल और ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने तुरंत मौके पर पहुंचकर फंसे हुए लोगों को बचाया.