दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में ओवरहेड बिजली के तारों को भूमिगत करने वाला पहला पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया है. इस परियोजना की कुल लागत 8.07 करोड़ रुपये है और इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर विजन के अनुरूप विकसित किया गया है. परियोजना के पूरा होने पर करीब 5,500 परिवारों को लाभ मिलेगा और यह दिल्ली के सौंदर्य, सुरक्षा और बिजली आपूर्ति की विश्वसनीयता को बढ़ाएगा.