दिल्ली के सिविल लाइन्स इलाके में यात्रियों से भरी बस में अचानक आग लगने से बस पूरी तरह जल गई है. बस में अवैध वाणिज्यिक सामान भरा हुआ था, जो यात्रियों के सामान से अधिक था और ओवरलोडिंग थी. इस प्रकार की बसों को डग्गामार बस कहा जाता है, जिनमें गुड्स टैक्स बचाने के लिए माल छिपाया जाता है.