दिल्ली में आम आदमी पार्टी रविवार को गरीबों की झुग्गियों के बचाव के लिए प्रदर्शन करेगी. प्रदर्शन का आयोजन जंतर मंतर पर सुबह 10 बजे होगा, जिसमें पार्टी के शीर्ष नेता शामिल होंगे. पार्टी का दावा है कि झुग्गी संवाद अभियान के तहत झुग्गीवालों का आम आदमी पार्टी का समर्थन बढ़ा है. आम आदमी पार्टी ने गरीबों के खिलाफ भाजपा के रवैये की निंदा करते हुए एकजुटता की अपील की.