आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने भाजपा पर दिल्ली में सांप्रदायिक दंगा भड़काने का आरोप लगाया है. भारद्वाज ने कहा कि पुलिस जांच में पता चला कि कांच के टुकड़े सड़क पर 10 जुलाई को ई-रिक्शा की टक्कर से बिखरे थे, न कि 12 जुलाई को. दिल्ली के कानून मंत्री कपिल मिश्रा और दिल्ली के एलजी ने कांवड़ यात्रा के मार्ग पर कांच बिखरे होने की बात कही थी, जिसे भारद्वाज ने खारिज किया.