दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच साइबर सेल ने डिजिटल अरेस्ट स्कैम में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है आरोपियों ने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर महिला को तीन महीने तक मानसिक दबाव में रखा और 40 लाख रुपये ठगे आरोपियों ने वॉट्सऐप वीडियो कॉल पर फर्जी FIR और गिरफ्तारी वारंट दिखाकर पीड़िता को डराया और कैद रखा