दिल्ली के विवेक विहार में सीबीआई अधिकारी बनकर नकदी से भरे बैग की लूट का मामला सामने आया है. लूट के दौरान चार आरोपियों ने मारपीट कर नकदी से भरा बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गए. शिकायतकर्ता मनप्रीत ने बताया कि उनके कार्यालय में लगभग दो करोड़ पचास लाख रुपये आरोपी लूटकर ले गए.