दिल्ली के 6 स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर है. पिछले 4 दिनों में स्कूलों को बम से उड़ाने की यह तीसरी धमकी है. सोमवार को 32 स्कूलों को धमकियां मिली थीं. बुधवार को दिल्ली के करीब 50 स्कूलों को ई-मेल के जरिए बम की धमकी मिली थी. जो बाद में फर्जी निकली थी.