दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया आरोपियों ने फेसबुक और व्हाट्सएप पर फर्जी विज्ञापन देकर पीड़ितों से पासपोर्ट और पैसे ठगने का काम किया गिरफ्तार आरोपियों के पास से पांच असली पासपोर्ट, सात मोबाइल फोन, नकली वीजा और जॉब लेटर के स्क्रीनशॉट बरामद हुए