पोंटिंग ने संजू को बल्लेबाजी क्रम में ऊपर बनाए रखने को भारत के विश्व विजेता बनने में सबसे महत्वपूर्ण बताया. संजू सैमसन ने पांच पारियों में कुल 321 रन बनाए जो किसी भारतीय द्वारा टी20 विश्व कप में सर्वाधिक हैं. कप्तान सूर्यकुमार यादव और कोचिंग स्टाफ ने सैमसन पर भरोसा जताकर उनके आत्मविश्वास को बढ़ावा दिया.