शोएब अख्तर ने वसीम अकरम को क्रिकेट के 140 साल के इतिहास का सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाज माना है. वसीम अकरम पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज और कप्तान हैं, जिन्होंने अपनी गेंदबाजी से विश्वभर में प्रसिद्धि पाई. अकरम ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पाकिस्तान की ओर से 1984 से 2003 तक 460 मैच खेले और 916 विकेट लिए.