ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ वनडे मैच में रोहित शर्मा से वनडे डेब्यू कैप ली. रोहित शर्मा ने नीतीश को कैप नंबर 260 देते हुए उनके खेल और रवैये की जमकर तारीफ की. नीतीश ने अपने वनडे डेब्यू मैच में 11 गेंदों पर नाबाद 19 रन बनाए, जिसमें दो छक्के शामिल थे.