एमएस धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है लेकिन आईपीएल में सक्रिय रहकर खेलते नजर आते हैं. धोनी ने चेन्नई में 7Padel नामक नया ब्रांड लॉन्च किया है जिसका पहला सेंटर भी यहीं खुला है. उद्घाटन समारोह में धोनी ने CSK कप्तान ऋतुराज और कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर के साथ 7Padel सेंटर शुरू किया.