जेसन होल्डर वेस्टइंडीज के पहले गेंदबाज बन गए हैं जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक विकेट लिए हैं. उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में चार विकेट लेकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया है. इससे पहले यह उपलब्धि पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो के नाम थी जिनके 78 विकेट थे.