एशिया कप 2025 का आयोजन नौ सितंबर से शुरू हो रहा है और भारतीय टीम का ऐलान 19 अगस्त को होगा. टीम इंडिया का पहला मुकाबला दस सितंबर को मेजबान संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा. भारत और पाकिस्तान के बीच मैच चौदह सितंबर को शाम साढ़े सात बजे दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा.