भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 339 रनों के लक्ष्य का पीछा कर महिला वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में प्रवेश किया है. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक 34 वनडे मैच खेले गए हैं, जिनमें भारत ने 20 जीते हैं. साउथ अफ्रीका पहली बार वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची है, जबकि भारत दो बार फाइनल में पहुंच चुका है.