महिला वनडे वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच भारत और बांग्लादेश महिला टीम के बीच नवी मुंबई में खेला जाएगा भारतीय महिला टीम सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है जबकि बांग्लादेशी टीम ग्रुप स्टेज में असफल रही है दोनों टीमों के बीच अब तक आठ वनडे मैच खेले गए हैं जिनमें भारत ने छह मैच जीते हैं और बांग्लादेश ने एक