न्यूजीलैंड के वनडे कप्तान माइकल ब्रैसवेल को इंदौर में तीसरे मैच में बाएं पैर की पिंडली में चोट लगी थी. ब्रैसवेल की टी20 सीरीज में खेलने की संभावना उनकी चोट से उबरने की स्थिति पर निर्भर करेगी. न्यूजीलैंड के कोच रॉब वाल्टर ने कहा कि ब्रैसवेल का उपचार जारी है और फिटनेस पर नजर रखी जाएगी.