महिला वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया. जेमिमाह रॉड्रिगेज ने 134 गेंदों में 14 चौकों की मदद से नाबाद शतकीय पारी खेली और मैन ऑफ द मैच चुनी गईं. भारत ने 339 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए हरमनप्रीत और जेमिमाह की 167 रनों की साझेदारी से जीत हासिल की.