भारत ने एशिया कप 2025 के दूसरे मैच में दुबई में संयुक्त अरब अमीरात को नौ विकेट से हराकर जीत से शुरुआत की. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जिसके बाद यूएई की टीम 57 रन पर ऑल आउट हो गई. इस जीत के बाद भारत का नेट रन रेट बढ़कर पॉजिटिव 10.483 हो गया और वह ग्रुप ए में शीर्ष स्थान पर है.