भारतीय शेयर बाजार में लगातार सात दिन की गिरावट के बाद मंगलवार को तेज रिकवरी हुई. शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 300.80 अंक बढ़कर 80,665.74 और निफ्टी 50 93.75 अंक बढ़कर 24,728.65 पर था. शेयर बाजार के निवेशक भारतीय रिजर्व बैंक के रेपो रेट को लेकर फैसले से पहले सतर्क नजर आ रहे हैं.