नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने 23 मार्च से घरेलू उड़ानों के किराये पर लगी अस्थायी सीमा हटाने का फैसला किया है. इंडिगो एयरलाइंस संकट के बाद विमानों की संख्या सामान्य होने पर सरकार ने पाबंदी हटाने का निर्णय लिया है. मंत्रालय ने एयरलाइंस को चेतावनी दी है कि वे मनमाना किराया वसूली न करें और पारदर्शिता बनाए रखें.