उर्वशी रौतेला ने विंबलडन 2025 के फाइनल में फ्रैंक मुलर जेनेवे की डायमंड-जड़ित लिमिटेड एडिशन घड़ी पहनकर शिरकत की. उनकी यह महंगी घड़ी बैगूएट डायमंड्स और कीमती रत्नों से सजी हुई थी, जिसमें सैफायर क्रिस्टल डायल और सुरक्षित हैंड्स शामिल हैं. उर्वशी रौतेला ने विंबलडन फाइनल में वेल्स की राजकुमारी केट मिडलटन से भी खास मुलाकात की थी.