कुमार गौरव ने साल 1981 में फिल्म लव स्टोरी से बॉलीवुड में धमाकेदार शुरुआत की और तुरंत ही लोकप्रियता हासिल की थी. उनके पिता राजेंद्र कुमार भी मशहूर अभिनेता और निर्माता थे, जिन्होंने कुमार गौरव के करियर को प्रभावित किया. लव स्टोरी के बाद कुमार गौरव ने तेरी कसम, लवर्स, फूल और नाम जैसी फिल्मों में अभिनय किया, जिनमें नाम को खास सराहना मिली.