धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म धड़क 2 का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है, जिसमें सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की इंटेंस लव स्टोरी दिखाई गई है. धड़क 2 साउथ की 2018 में आई तमिल फिल्म परियेरुम पेरुमल का रीमेक है, जो मारी सेल्वराज द्वारा निर्देशित और पीए रंजीत द्वारा निर्मित थी. परियेरुम पेरुमल की कहानी अनुसूचित जाति के लॉ स्टूडेंट परियन और उच्च जाति की लड़की ज्योति के प्रेम संघर्ष पर आधारित है.