16 दिसंबर 1983 को रिलीज हुई फिल्म हीरो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई और जैकी श्रॉफ का लीड रोल डेब्यू था. मीनाक्षी शेषाद्रि ने इस फिल्म में हीरोइन का किरदार निभाया था और उनकी जोड़ी दर्शकों को आज भी याद है. हीरो फिल्म का बजट तीन करोड़ था और इसने कुल 17 करोड़ का कलेक्शन किया था.