बिहार के मोतिहारी में बन रहे विराट रामायण मंदिर में 33 फीट ऊंचा ब्लैक ग्रेनाइट का विशाल शिवलिंग स्थापित होगा. महाबलीपुरम के पट्टिकाडू गांव में दस साल में तैयार किया गया शिवलिंग करीब 210 मीट्रिक टन वजनी है. शिवलिंग को 96 चक्के वाले विशेष ट्रक से तमिलनाडु से गोपालगंज के बलथरी चेकपोस्ट तक लाया गया है.