बिहार के जहानाबाद के काको बाजार में पांच रुपये के विवाद में सब्जी विक्रेता मोसिन की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. विवाद ठेकेदार विक्की पटेल और मोसिन के बीच पांच रुपये के भुगतान को लेकर शुरू हुआ था, जिसमें मारपीट हुई. गुस्साए लोगों ने एनएच-33 मार्ग को घंटों तक जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया.