रोहतास के कई गांवों में गरीबी और अशिक्षा का फायदा उठाकर बेटियों की शादी बाहर के राज्यों में कराई जा रही है. शादी के बाद बेटियों को अपने से कई गुना उम्र वाले पतियों के साथ मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना सहनी पड़ती है. कई बेटियां प्रताड़ना सहते हुए मायके लौट आई हैं और अपने परिवारों को अपनी आपबीती सुनाती हैं.