मनोज झा ने कहा कि बिहार को गुजरात की तरह पूंजी निवेश और विकास का पूरा अवसर मिलना चाहिए, सौतेलापन नहीं. तेजस्वी यादव के हर घर सरकारी नौकरी के वादे को मनोज झा ने पांच वर्ष में देने की प्रक्रिया बताया है. मनोज झा ने संविदा कर्मियों की समस्या समाप्त करने और अति पिछड़ों के लिए नया कानून लाने का आश्वासन दिया.