बिहार की नई कैबिनेट में एनडीए ने क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए व्यापक प्रतिनिधित्व दिया है. मिथिलांचल को सबसे ज्यादा महत्व देते हुए नीतीश मिश्रा, अरुण शंकर और श्वेता गुप्ता को मंत्री बनाया गया है. सीमांचल में पुराने नेताओं दिलीप जायसवाल और लेसी सिंह को शामिल कर पिछड़ा वोट बैंक का संतुलन बनाया गया है.